और देखते ही देखते नई दिल्ली की काया पलट होने लगा -नई दिल्ली के काया पलट के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए गए?

1. नई दिल्ली का कायापलट करने के लिए निम्नलिखित प्रयास किए गए होंगे: सभी मुख्य इमारतों की मरम्मत की गई होगी तथा उन्हें रंगा होगा।

2. सड़कों को पानी से धोया जा रहा होगा।

3. वहाँ रोशनी की व्यवस्था की गई होगी।

4. रास्तों पर दोनों देशों के झंडे लगाए गए होंगे।

5. गरीबों को सड़कों के किनारे से हटाया गया होगा।

5. दर्शनीय स्थानों की सजावट की गई होगी।

6. सभी सरकारी भवनों को रंगा गया होगा।

7. कहीं कोई त्रुटि न रह जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया गया होगा।

8. रानी की सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए गए होंगे।

9. मुख्य मार्गों के किनारे के पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई होगी। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए होंगे। सरकारी भवनों पर दोनों देशों के ध्वज लगाए गए होंगे।

No comments:

Post a Comment